भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए जिम्बाब्वे दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। हाल ही में टी20 क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। तीन मैचों में वह सिर्फ 11 रन ही बना सके, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर महज 8 रन रहा।